Leo Escape कौशल आधारित एक मजेदार खेल है, जहां आप एक छोटी सी मछली के रूप में खेलते हैं, जिसे उसे शिकार करने वालों से बचते हुए महासागर के माध्यम से अपना रास्ता बनाकर निकलना है। गहरे नीले समुद्र के माध्यम से अपना रास्ता बनाने के दौरान सभी खतरों से बचने की कोशिश कर अपने कौशल का परीक्षण करें।
इस मजेदार खेल में, आप एक puffer (पफर) मछली के रूप में खेलते हैं जो घर से भाग गया है फिर से फूलने से बचने के लिए। अब आपको एक चुस्त तैराक होकर खतरे से बचना होगा और किसी बड़ी मछली के लिए रात का खाना बनने से बचना होगा। गेमप्ले बहुत सरल है: आपको स्क्रीन पर टैप करना है, ताकि आपकी छोटी मछली ऊपर जा सके, और उसे नीचे करने के लिए टैप बंद कर दें।
रास्ते में, आप सिक्के एकत्र कर सकते हैं जो आपको एक अतिरिक्त जीवन देगा, यदि आप खेलते हुए अपने तीन जीवन खो देते हैं। जैसे ही आप आगे बढ़ते हैं, यह गेम आपके द्वारा पूरे किये गए दूरी का मीटर में हिसाब रखता है, और आपका मुख्य लक्ष्य अधिक से अधिक दूरी तय करने का है। यथासंभव अधिक दूरी तय करके अपने खुद के रिकॉर्ड को हरा दें। Leo Escape के साथ खुले समुद्र में बहुत सारे रोमांच हैं, जहाँ आप अपने कौशल को दिखाते हुए धारा के खिलाफ तैरते हैं।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 2.2.x या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Leo Escape के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी